बच्चों को खाली समय में क्या करना चाहिए

बच्चों को खाली समय में क्या करना चाहिए







आज हम बात करेंगे कि 5 से 12 साल के बच्चो को अपने खाली समय मे क्या करना चाहिए
हमे बच्चो को इस उम्र मे ऐसी चीजे करानी चाहिए जिससे उनका दिमाग भी विकसित हो और उन्हे वह करने मे मजा भी आए अगर आप बच्चे के माता पिता है तो इसके लिए सबसे पहले अपने बच्चो को समझो कि उसको क्या करने का शौक है और क्या पसंद है| उसके हिसाब से आप उन्हे कुछ करा सकते जिससे उसकी सोचने समझने कि शक्ति विकसित हो सके | नीचे मैंने कुछ चीजे बताई है जो ज़्यादातर बच्चो को खाली समय मे करने का शौक होता है |














खेलना-कूदना –  



बच्चो सबसे ज्यादा अपने दोस्तो के साथ बाहर खेलना पसंद करते है जैसे मे खुद अपने बचपन मे सुबह से दोपहर तक अपने दोस्तो के साथ क्रिकेट खेलने जाता है और फिर शाम को भी कुछ न कुछ खेलता था| खेलना-कूदना बच्चो के मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी होता है बच्चो को खाली समय मे बाहरी खेल जैसे – क्रिकेट, फूटबाल, बैडमिंटन, छुपा-छुपाई आदि खेल सकते है इसके अलावा भी बहुत सारे खेल है जो बच्चे खेल सकते है|









घर मे गेम्स खेलना – 

कुछ खेल बच्चे घर बैठे भी खेल सकते है जो मानसिक विकास मे मदद करते है जैसे – साँप सीडी, केरम, चेस, लूडो, 8 बोल्स, आदि आप इन्हे अपने मोबाइल मे भी खेल सकते लेकिन ज्यादा मोबाइल चलाने के भी कुछ नुकसान होता है इसलिए आपको इनको खरीद कर खेल सकते है | ये भी हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा है |




पेंटिंग करना – 

बच्चो को रंगो के साथ खेलने मे भी बहुत मज़ा आता है बच्चे अपनी रंग कि किताब मे अलग अलग तरह के चित्र बना सकते है इससे उनके अंदर कलाकार कि तरह सोचने क्षमता पैदा होती है तो आप उनके लिए रंग लाकर रख दीजिये फिर देखिये वो क्या क्या बनाते है| 









बाहर घूमना – 




बच्चे अपने आस पास कि नयी जगह जाकर देख सकते है कि कोनसी चीज़ कैसे काम करती है क्या होती है जैसे आप उसे अपने पास के किले लेकर जा सकते हो जिससे वह समज सकता है पहले राजा महाराजा कैसे रहते थे| बच्चो को भी नयी जगह जाने मे बहुत खुशी मिलती अगर विश्वास न हो तो कभी अपने बच्चे से कही जाने कि कहिये फिर उसकी जाने कि ललक को देखिये |











कुछ नया सीखना – 


बच्चे अपने फ्री टाइम मे कुछ नया सीख सकते है जैसे कोई नया खेल, तैरना, साइकल चलना, पेंटिंग बनाना आदि इससे वह बहुत सारी चीजे सीख सकता है और खुद को बेहतर बना सकता है इससे उसमे नयी चीजे सीखने का हुनर पैदा होता है |









घर के छोटे-मोटे काम – 




बच्चे खाली समय मे घर के छोटे काम कर सकता है जैसे पेड़ो को पानी देना, अपने कमरे को ठीक करना, अपने बिस्तर तो धूप मे सुखना, या फिर घर के बड़े लोगो का किसी काम मे हाथ बटाना जिससे उसको ज़िम्मेदारी का भी एहसास होगा कि हमारे घर वाले कैसे करते है इतना सब| ये 12 साल से थोड़े बड़े बच्चो के लिए सही रहेगा|









बच्चे ऊपर दी गयी चीजों मे से जो पसंद है उसे कर सकते है और अपने खाली समय मे मजे के साथ साथ कुछ सीख है या कुछ काम कर सकते है जो उन्हे और बेहतर बनाएगा |




धन्यवाद अगर आपको ये पसंद आया तो आप हम नीचे comment करके बता सकते है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पढ़ते टाइम नींद को कैस भगाए

समय का सही उपयोग कैसे करे | खाली समय का सदुपयोग कैसे करे